मां दुलारी देवी के बर्थडे पर अनुपम खेर ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट
anupam kher mother birthday: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी मां दुलारी देवी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अनुपम अपनी मां के बेहद करीब हैं। एक्टर ने अपनी मां दुलारी देवी के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपनी मां के लिए एक नोट भी साझा किया है।
अनुपम खेर द्वारा शेयर की गई इन अनसीन तस्वीरों में उनका पूरा परिवार भी नजर आ रहा है। एक तस्वीर में छोटे से अनुपम खेर अपनी मां की गोद में दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अनुपम और उनके भाई अपनी मां की गोद में सर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं।
मेरी प्यारी माँ! जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।आप हमारे लिए क्या हो, इस भावना का शब्दों में वर्णन बहुत कठिन है। जिसका प्यार मरते दम तक नहीं बदलता,वो माँ होती है।जब कभी भी रुलाती है दुनिया, तो हंसाती है माँ। ख़ुशियों की तिजोरी कि… pic.twitter.com/QmsuPkZSLo
अनुपम खेर ने लिखा, मेरी प्यारी मां! जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें। आप हमारे लिए क्या हो, इस भावना का शब्दों में वर्णन बहुत कठिन है। जिसका प्यार मरते दम तक नहीं बदलता, वो मां होती है। जब कभी भी रुलाती है दुनिया, तो हंसाती है मां। खुशियों की तिजोरी कि चाबी है मां।
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार विद्युत जामवाल के साथ थ्रिलर फिल्म 'आईबी 71' में नजर आए थे। वह जल्द ही विजय 69, द रूम और मेट्रो इन दिनों में दिखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें