Daily Horoscope
✕

साउथ Vs बॉलीवुड : महेश बाबू के बयान पर सुनील शेट्टी बोले- भाषा मैटर नहीं करती...

Updated: गुरुवार, 12 मई 2022 (14:51 IST)
बॉलीवुड वर्सेज साउथ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। साउथ स्टार किच्चा सुदीप के बाद अब महेश बाबू अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में महेश बाबू ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर आए हैं लेकिन वह यहां पर काम नहीं करेंगे क्योंकि यह इंडस्ट्री उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगी।

 
महेश बाबू ने अपने इस बयान पर विवाद होने के बाद माफी भी मांग ली थी। लेकिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी नाराजगी जाहीर कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। 
 
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मुझे लगता है कि बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री का विवाद सोशल मीडिया पर क्रिएट किया गया है। हम भारतीय हैं और अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो वहां भाषा मैटर नहीं करती, कॉन्टेंट मैटर करता है। 
 
उन्होंने कहा, इसी तरह बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री का फर्क यही है। मैं भी साउथ से आता हूं, लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है तो मैं  मुंबईकर कहलाया जाता हूं। सच्चाई यह है कि ऑडियन्स यह निर्णय ले रही है कि कौन सी फिल्म उन्हें देखनी चाहिए और कौन सी नहीं देखनी चाहिए। 
 
सुनील शेट्टी ने कहा, मेरी परेशानी एक ही है कि हम शायद कहीं न कहीं हम ऑडियन्स को भूल चुके हैं। हम उन्हें सही ढंग से केयर नहीं कर रहे हैं। सिनेमा में हमेशा मुझसे लोग कहते हैं कि सिनेमा हो या ओटीटी, बाप, बाप रहेगा बाकी के फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स रहेंगे। बॉलीवुड हमेशा बॉलीवुड रहेगा। इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरोज को तो पहचान ही लेंगे।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख