Hanuman Chalisa
✕

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बताया मर्डर, गिनाए ये बड़े 26 कारण

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (14:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस समय के साथ और भी उलझता जा रहा है। मुंबई पुलिस पिछले डेढ़ महीने से एक्टर के सुसाइड केस की जांच फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के एंगल से कर रही थी, लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर दिया। वहीं, अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई है। उन्होंने इस मर्डर थ्योरी के पीछे 26 बड़े कारण तक बता दिए हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक चिट्ठी साझा की है। इस चिट्ठी में उन्होंने 26 अहम बिंदुओं के बारे में बात की है, जिनके कारण उनको लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। इन बिंदुओं में सुशांत के रूम में एंटी डिप्रेशन ड्रग्स के मिलने से लेकर उनके गले के निशान तक शामिल हैं।

स्वामी के मुताबिक, सुशांत के रूम में एंटी डिप्रेशन ड्रग्स जो मिले हैं, वो हो सकता है किसी ने वहां प्लांट कर दिए हों। उन्होंने फंदा बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्वामी के मुताबिक, सुशांत की गर्दन पर मिले निशान बेल्ट जैसी चीज का लग रहा है। बताया जा रहा है कि मौत के दिन यानि 14 जून को सुशांत सुबह के वक्त वीडियो गेम खेल रहे थे। स्वामी का कहना है कि कोई शख्स जो डिप्रेस्ड हो वो वीडियो गेम नहीं खेल सकता। कोई सुसाइड नोट का ना मिलना भी सुब्रमण्यम स्वामी को खटक रहा है। उन्होंने और भी कई तरह के दावे पेश किए हैं। अब इनमें कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है।

बता दें, सुब्रमण्यम स्वामी सुशांत केस को लेकर लगातार सक्रिय हैं। सुशांत केस में वकील हायर करने से लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने तक, उन्होंने इस केस पर काफी जोर दिया है। उन्होंने सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच की भी मांग की है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख