biodatamaker

स्टारप्लस ने शो 'तितली' का नया प्रोमो किया रिलीज, दिखी तितली और गर्व की असामान्य लव स्टोरी

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (12:55 IST)
tv show titli promo: स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी 'तितली' लेकर आया है। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है? तितली के साथ स्टारप्लस ने एक और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस - नेहा सोलंकी को लॉन्च किया है। नेहा सोलंकी तितली की टाइटिलर रोल निभाती नजर आएंगी। 

 
तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुश रहेंगी? हाल में मेकर्स ने तितली का पेचीदा और दिलचस्प प्रोमो जारी कर दिया है। 
 
 
तितली में नेहा सोलंकी के अपोजिट अविनाश मिश्रा, गर्व का किरदार निभा रहे हैं। प्रोमो में तितली और गर्व की ट्विस्टेड और असामान्य लव स्टोरी को दिखाया गया है। प्रोमो के साथ, दर्शकों को तितली और गर्व के किरदारों में एक बदलाव देखने को मिलेगा। यह देखा जा सकता है कि गर्व और तितली एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन शादी के बाद का जीवन तितली के लिए अनजाने में चीजों को बदल देगा। 
 
दर्शकों को तितली के किरदार के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें एक महत्वाकांक्षी युवा महिला से लेकर भावनात्मक रूप से कमजोर होने तक उसकी हर साइड नजर आएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि तितली के जीवन में ड्रामा कैसे सामने आता है और क्या वह हमेशा के लिए एक खुशहाल जिंदगी जिएगी?
 
शो में तितली का किरदार निभा रही नेहा सोलंकी ने प्रोमो के बारे में कहा, तितली एक मासूम और खुशमिजाज स्वभाव वाली लड़की है। वह जीवन से भरपूर है, आशावादी है और अपने राज की तलाश में है। वह छोटी-छोटी बातों में प्यार और खुशी ढूंढ लेती है। तितली के किरदार में कई परतें हैं, लेकिन अगर वह एक ही समय में मासूम है, तो वह अपनी राय भी रखती है। हर दिन मेरे लिए एक नई सीख है, नकारात्मकता में भी तितली कुछ सकारात्मक ढूंढ लेती है। तितली वास्तविक जीवन में भी मेरे लिए एक प्रेरणा रही है।
 
वहीं गर्व की भूमिका निभा रहें अविनाश मिश्रा ने कहा, मैं 'तितली' में एक वकील के रूप में नजर आने वाला हूं। शो में अपने किरदार गर्व के लिए मैं बहुत साफ और सूक्ष्म रूप रख रहा हूं। एक व्यक्ति के रूप में गर्व में कई अलग-अलग परतें हैं जो देखने के लिए दर्शकों के लिए एक दिलचस्प एलिमेंट होगा। मेरा किरदार डार्क है या पॉजिटिव, ये अभी एक रहस्य है, और रहस्य को सुलझता देखने के लिए दर्शकों को शो देखने की जरूरत है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख