Hanuman Chalisa
✕

वीडियो चैट के दौरान साउथ एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (12:52 IST)
मनोरंजन जगत से बीते ‍कुछ दिनों से दुखद खबरें सामने आ रही है। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस चेतना राज की सर्जरी के दौरान मौत हो गई थीं। अब साउथ इंडस्ट्री की एक ओर एक्ट्रेस का निधन हो गया है। साउथ एक्ट्रेस और ट्रांसवुमन मॉडल शेरिन सेलिन मैथ्यू का निधन हो गया है।

 
खबरों के अनुसार शेरिन सेलिन मैथ्यू केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि इलाके में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कथित तौर पर अभिनेत्री आत्महत्या करते वक्त जिस शख्स के साथ वीडियो चैट कर रही थीं, उसी शख्स ने पुलिस अधिकारियों को शेरिन के इस कदम की जानकारी दी। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत ही हो रही है और मामले में विस्तृत जांच जारी है। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि शेरिन का कुछ दोस्तों के साथ मनमुटाव भी चल रहा था, जिसके कारण वो डिप्रेशन में थीं। हालांकि उनकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
 
पुलिस घटना के संबंध में शेरिन के करीबी दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है। शेरिन ने कुछ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था और मॉडलिंग में सक्रिय थीं। 
 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख