dharma sangrah
✕

उर्फी जावेद के आउटफिट पर राहुल वैद्य ने साधा निशाना, एक्ट्रेस बोलीं- क्या फर्क पड़ता है...

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (12:26 IST)
'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे कपड़े पहनकर फोटो शेयर करती हैं, जिसे देखकर फैंस का दिमाग चकरा जाता है। अपने फैशन सेंस की वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।

 
हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य ने उर्फी को लेकर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, मैंने आज इंस्टाग्राम पर एक फोटो देखा, जिसे मेरी पत्नी ने मुझे भेजा था और मेरी बात का ध्यान रखिएगा- आने वाले दिनों में लोग फैशन और ट्रेंड के नाम पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट किया करेंगे। इस ट्वीट को एक सबूत के तौर पर सेव कर लीजिए। भगवान हमारा भला करें।
 
वहीं अब उर्फी जावेद ने राहुल वैद्य को जवाब दिया है। खबरों के अनुसार जब उर्फी से राहुल के इस पूछा गया कि 'आपके कपड़ों को लेकर बार-बार टारगेट किया जा रहा है यह कितना सही है?' इसपर उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे ऊपर ट्वीट नहीं किया है।' 
 
जब यही सवाल उर्फी से दोबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'टारगेट भी लोग उन्हें करते हैं, जो जरूरी होते हैं। इंडस्ट्री मेरे बाप की नहीं है, क्या फर्क पड़ता है क्या चल रहा है, कोई मुझे मेरे से ज्यादा नहीं जानता, तो करते रहो टारगेट।'
 
बता दें कि उर्फी जावेद पैपराजी की फेवरेट हैं। वह मुंबई एयरपोर्ट और शहर की सड़कों पर अपने अतरंगी आउटफिट में स्पॉट होती रहती हैं। उर्फी की इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। 
 
उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी से जबरदस्त पहचान मिली थीं। इसके अलावा उन्हें कुछ फेमस टीवी सीरियल जैसे मेरी दुर्गा, बेपनाह और बड़े भैया की दुल्हनिया, चंद्र नंदिनी, कसौटी जिंदगी की 2 और ऐ मेरे हमसफर में देखा जा चुका है।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख