Daily Horoscope
✕

साउथ के दिग्गज एक्टर-निर्देशक मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (15:42 IST)
Photo credit : Twitter
manobala passes away- साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज तमिल एक्टर-निर्देशक मनोबला का निधन हो गया है। उनकी उम्र 69 साल थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। जनवरी में उनकी कार्डियक सर्जरी हुई थी।

 
मनोबला के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के सालिग्रामम में एलवी प्रसाद रोड स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। मनोबला के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए मनोबला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
मनोबला अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 1970 के दशक की शुरुआत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मनोबला भारतीराजा की 1979 की फिल्म पुथिया वरपुगल के साथ को-डायरेक्टर बने थे। उन्होंने तमिल के साथ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। मनोबला ने अपने करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख