suvichar
✕

सोफी चौधरी की कार को ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (16:12 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर सोफी चौधरी की बीएमडब्ल्यू कार का 21 नवंबर की रात को मुंबई के खार इलाके में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि एक ऑटो रिक्शा ने सोफी की कार को टक्कर मार दी जिससे कार आगे से डेमेज हो गई है। हालांकि इस दुर्घटना में अभिनेत्री को कोई चोट नहीं आई।
 
इस घटना के बारे में बताते हुए सोफी ने कहा कि मैं अपने रस्ते से जा रही थी जब तेजी से एक ऑटो रिक्शा ने लेन कट करते हुए हमें ओवर टेक करने की कोशिश की। तब वो ऑटो चालक अपनी रिक्शा और मेरी गाड़ी के बीच की दूरी का अंदाजा नहीं लगा पाया और सीधे हमारी कार से टकरा गया। 
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 279 और 336 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और इंसानी जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।
 
सोफी चौधरी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करके सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोफी ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख