Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, दोपहर और शाम के शो में बढ़े दर्शक

Updated: शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (14:34 IST)
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 5 नवम्बर को रिलीज हुई है जिससे बॉलीवुड को उम्मीद है कि दर्शक एक बार फिर बड़े परदे पर फिल्म देखने के लिए लौटेंगे। रोहित शेट्टी फिल्म के निर्देशक हैं। कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी हैं। दिवाली का त्योहार भी है जिस पर रिलीज होने वाली फिल्में आमऔर पर अच्छी ओपनिंग लेती है। 
 
सूर्यवंशी के सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही, लेकिन दोपहर में दर्शकों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा मिला। शाम के शो की बुकिंग भी अच्‍छी हुई है। 
 
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी अच्‍छी शुरुआत हुई है। इंदौर के कस्तूर सिनेमा में पहला शो हाउफुल था। मल्टीप्लेक्स में टिकटों की एडवांसब बुकिंग 4 नवंबर को देर रात शुरू हुई इसलिए सुबह के शो पर असर हुआ, लेकिन बाद में एडवांस बुकिंग अच्छी हुई है। 

ALSO READ: सूर्यवंशी : फिल्म समीक्षा
ध्यान रखने वाली बात यह है कि कोविड के कारण देश के कई प्रदेशों में सिनेमाघर पूरी कैपिसिटी के साथ नहीं चल रहे हैं। कोविड के कारण दर्शक थोड़ा डरे हुए हैं। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए भी कहा जा सकता है कि सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस अच्छी शुरुआत की है। 
 
पहले दिन यदि फिल्म 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच भी कलेक्श ले आती है तो यह शानदार माना जाएगा। पिछले 19 माह में यह सबसे बड़ी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख