suvichar
✕

सोनी सब के कलाकार कुछ यूं मनाएंगे होली का त्योहार

Updated: बुधवार, 12 मार्च 2025 (18:05 IST)
होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। सोनी सब के लोकप्रिय कलाकार आदित्य रेडिज, प्रियंका सिंह, कृष्णा भारद्वाज, आरव चौधरी और नवीन पंडिता ने होली से जुड़े अपने पसंदीदा पलों को साझा किया और बताया कि इस त्योहार को उनके लिए क्या खास बनाता है।
 
तेनाली रामा में मुख्य भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, होली और गुजिया का साथ कभी नहीं टूट सकता। मुझे याद है, एक बार मैंने घर पर गुजिया बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे समोसे जैसी बन गईं। आज भी मेरी मां इस बात को लेकर मुझे चिढ़ाती हैं। सेट पर हम अक्सर अपनी पसंदीदा होली डिशेज़ की बातें करते हैं, और मेरे लिए गरमा-गरम पकौड़ों के साथ ठंडाई से बेहतर कुछ नहीं।
 
तेनाली रामा में कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा, होली ने मुझे सालों से खूबसूरत यादें दी हैं। कभी परिवार के साथ, कभी दोस्तों के साथ, और अब मेरे बेटे के साथ सबसे खास पल। इस बार जब चारों तरफ रंगों की बौछार होगी, तो मेरी रसोई भी स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से भर जाएगी क्योंकि मैं पारंपरिक होली स्नैक्स के कुछ हेल्दी विकल्प बनाने की योजना बना रहा हूं। सभी को मेरी तरफ से होली की शुभकामनाएं।
 
वीर हनुमान में केसरी की भूमिका में आरव चौधरी ने कहा, होली रंगों का त्योहार है, और यह बचपन से ही मेरे लिए बेहद खास रहा है। जयपुर में हम होली का जश्न 10-15 दिन पहले ही शुरू कर देते थे। बाल्टी भर-भर कर पानी के गुब्बारे तैयार करना और मजाक में साइकिल चालकों पर पिचकारी से पानी डालना बहुत मजेदार होता था। आज भी होली मेरे लिए उतनी ही खास है। बच्चन साहब के घर पर मनाई गई होलियां सबसे यादगार रही हैं, जहां रंग, संगीत, डांस और हंसी का अद्भुत संगम होता था।
 
तेनाली रामा में तिरुमलांबा की भूमिका निभा रही प्रियंका सिंह ने कहा, मेरे लिए होली हमेशा खाने और मौज-मस्ती का त्योहार रही है। मेरी मां की बनाई गुजिया सबसे बेहतरीन होती है, और कोई भी होली बिना उसके अधूरी लगती है। मैं भी गुजिया बनाने की कोशिश करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इन्हें खाने में ज्यादा माहिर हूं! 
 
उन्होंने कहा, मुझे चाट भी बहुत पसंद है, और मुझे याद है कि मैंने एक बार अपने कज़िन को मजाक में अतिरिक्त तीखी पापड़ी चाट खिलाई थी—उसका रिएक्शन देखने लायक था! मुझे होली के रंगों में खेलना और संगीत की धुनों पर झूमना भी बहुत पसंद है। मेरे फैंस के लिए एक टिप, हमेशा हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित रहे!
 
पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल की भूमिका निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा, मुझे इको-फ्रेंडली रंगों से होली खेलना बहुत पसंद है, क्योंकि मेरे लिए होली रंगों का ही दूसरा नाम है। सेट पर हमें पिछले दो सालों से होली के सीन्स शूट करने का मौका मिल रहा है, जिससे हमें काम के साथ-साथ होली का मजा भी मिल जाता है। मेरी सबसे मजेदार होली तब थी, जब मेरे दोस्तों ने मुझ पर अचानक पानी के गुब्बारे फेंककर शरारत कर दी थी।मैं पूरी तरह चौंक गया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख