रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu nigam birthday celebration party photos goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (17:20 IST)

सोनू निगम ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया 50वां बर्थडे, गिले-शिकवे मिटा भूषण कुमार भी पहुंचे पार्टी में

सोनू निगम ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया 50वां बर्थडे, गिले-शिकवे मिटा भूषण कुमार भी पहुंचे पार्टी में | sonu nigam birthday celebration party photos goes viral
Sonu Nigam Birthday Party Photos: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम 30 जुलाई को 50 साल के हो गए हैं। सिंगर ने अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सोनू निगम की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर सोनू निगम के बर्थडे बैश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 
सोनू निगम की बर्थडे पार्टी में शबाना आजमी, जितेंद्र सहित कई सेलेब्स पहुंचे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और अनूप जलोटा ने भी धांसू तरीके से इवेंट में एंट्री मारी।
 
सोनू की पार्टी में भूषण कुमार भी पहुंचे थे। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आने के बाद फैंस मान रहे हैं कि सोनू ने भूषण कुमार के साथ अपने सारे विवाद भूलकर पैचअप कर लिया। 
 
सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ था। बचपन से ही सोनू निगम का रूझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होने अपने पिता के साथ महज तीन साल की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
बैचलर ट्रिप के लिए हैं भारत की ये 5 खास जगहें