Daily Horoscope
✕

अपनी सगाई के बारे में खुलकर बोली सोनम कपूर...

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (16:52 IST)
बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म ही रहता है, चाहे वे कुछ करें या ना करें। ऐसा ही हुआ सोनम कपूर के साथ भी। इंडस्ट्री में शादी और सगाई के इस मौसम में सोनम कपूर के बारे में भी यही खबर सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इतनी बड़ी खबर की उम्मीद खुद सोनम को भी नहीं थी। 
 
हाल ही में सोनम कपूर के बारे में कई पब्लिकेशंस द्वारा खबर थी कि वे अपने दोस्त आनंद अहुजा से सगाई करने वाली हैं और उनका परिवार इसका इंतज़ार कर रहा है। लेकिन यह अफवाह सोनम को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसे छोड़ देने की जगह इस पर जवाब देने की सोची। सोनम ने ट्वि‍टर पर कई पब्लिकेशंस को टैग करते हुए उनके नाम एक पोस्ट लिखी।  
 
सोनम ने सबसे पहले ट्वि‍ट किया कि इस दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है लेकिन आप मेरी सो-कॉल्ड पर्सनल लाइफ ही कवर करना चाहते हैं। सगाई नहीं हुई है मेरी। इसके बाद सोनम ने एक और ट्वीट में लिखा उन सभी न्युज़ आउटलेट्स के लिए, जो उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में सोच रहे हैं और इसके बारे में गॉसिप लिख रहे हैं। सोनम ने लिखा कि यदि आपके सोर्स मेरे दोस्त या परिवार हैं तो आश्वस्त हो जाईए कि वे वास्तव में मेरे 'दोस्त या परिवार' नहीं हैं और अगर मैं शादी कर लूं, तो मैं खुद इसका अनाउंसमेंट कर दुंगी। इसलिए बकवास लिखना बंद करो और अपने असली काम यानि पत्रकारिता पर ध्यान दो। 
 
अपने अगले ट्वीट में सोनम ने लिखा कि डरावना यह है कि इनमें से कई लेखक महिलाएं हैं। यह महसूस नहीं कर रहे कि एक लड़की का अर्थ सिर्फ उसकी उंगली पर एक अंगूठी से तय नहीं होती। सोनम कपूर वाकई इन खबरों से परेशान नज़र आई और उन्होंने सबको बताया है हर सेलीब्रिटी की पर्सनल लाइफ होती है, जिसे लोगों को समझना चाहिए। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख