Daily Horoscope
✕

भाजपा नेता ने बिना सोचे-समझे सोनाली बेन्द्रे को दे डाली श्रद्धांजलि

Updated: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (18:16 IST)
सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार उन लोगों को भी मार दिया जाता है जो जिंदा हैं। खबरों को पहले देने की होड़ केवल मीडिया जगत में ही नहीं होती है बल्कि आम इंसान भी बिना सोचे-समझे खबर को इधर से उधर पहुंचा देते हैं। देखते ही देखते इसी को सच मान लिया जाता है। 
 
नेताओं में श्रद्धांजलि देने की होड़ रहती है और वे बिना सोचे समझे यह काम कर देते हैं। बीजेपी के एमएलए राम कदम ने ट्विटर पर अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे के न रहने की खबर देते हुए श्रद्धांजलि दे डाली। साथ में सोनाली का फोटो भी लगा दिया। 

ALSO READ: पलटन : फिल्म समीक्षा

चूंकि इतने बड़े नेता ने यह बात कही इसलिए यह मैसेज जंगल में आग की तरह फैलने लगा। बाद में जब उन्हें पता चला कि सोनाली सही-सलामत हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने इसके लिए माफी मांगी। 


 
राम कदम ने गलती सुधारते हुए ट्वीट किया कि मैं सोनाली के बेहतर स्वास्थ्य और स्पीडी रिकवरी के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। 
 
अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे इस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा है। इस कठिन दौर में भी वे अपने मुस्कराते हुए फोटो पोस्ट करती रहती हैं। 
 
वे ठीक हैं, यह जानकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी उनके बारे में चल रही अफवाहें शांत नहीं हुईं। 

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख