dharma sangrah
✕

शेर और शिकारी का खेल हुआ शुरू, सोनाक्षी सिन्हा की क्राइम-ड्रामा सीरीज 'दहाड़' का ट्रेलर रिलीज

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (14:27 IST)
  • दहाड़ से सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं ओटीटी डेब्यू 
  • सीरीज में निभाएंगी पुलिस ऑफिसर का किरदार 
  • 12 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज 
dahaad trailer out : प्राइम वीडियो ने अपनी क्राइम-ड्रामा सीरीज 'दहाड़' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। यह सीरीज एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई  है। 
 
दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 
 
दहाड़ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसकी शुरुआत जबरदस्त तनाव भरे माहौल से होती है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में अंजलि भाटी और साथी पुलिसवाले एक अंजान सीरियल किलर की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम घूम रहा है। अंजलि भाटी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है। 
 
रहस्यमय तरीके से महिलाओं के लगातार गायब होने की घटनाओं के बाद अपराधी को ढूंढने की मुहिम शुरू हो जाती है। अंजलि भाटी के पास बेहद कम वक़्त है, क्योंकि वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।
 
इस सीरीज को लेकर अपर्णा पुरोहित, हेड ऑफ इंडिया ऑरिजिनल्स, प्राइम वीडियो ने कहा, दहाड़ की कहानी बेहद दिलचस्प है और सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बड़ी बारीकी से निभाया है। इसकी कहानी को बड़े ही शानदार ढंग से लिखा गया है और पर्दे पर बखूबी उतारा गया है। कलाकारों का प्रदर्शन इतना बेमिसाल है कि देखने वाले को भी शो के तनाव भरे माहौल का एहसास होता है।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मेरे लिए, दहाड़ सबसे खास प्रोजेक्ट है। इसकी वजह यह है कि इसके जरिए मैंने न केवल स्ट्रीमिंग डेब्यू किया है, बल्कि यह 2023 के बर्लिनले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय सीरीज़ भी है। मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें अंजलि भाटी सबसे अलग है। रीमा और ज़ोया ने बड़े ही दमदार तरीके से इस किरदार को तैयार किया है, जिसमें आने वाले जनरेशन के लिए रोल मॉडल बनने की काबिलियत है। 
 
विजय वर्मा ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह व रोमांच जगाने वाली यह सीरीज़ सचमुच बड़ी मनोरंजक और बेहद खास है।" उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें यह सबसे चुनौतीपूर्ण है और इसका नतीजा वाकई बेहद शानदार रहा है। आनंद एक साधारण शिक्षक है, जो अपने परिवार के साथ रहता है और हर वीकेंड में समाज के गरीब और कमजोर तबके के बच्चों को पढ़ाता है। लेकिन उसके बारे में बहुत सी बातें नजरों से ओझल हैं, और यही तो रहस्य है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख