Daily Horoscope
✕

सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू, अमेजन प्राइम की वेब सीरीज में आएंगी नजर

Updated: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (12:53 IST)
बॉलीवुड के कई सितारे डिजिटल दूनिया की तरफ रुख कर चुके हैं, और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखने का फैसला किया है।

ALSO READ: करण जौहर की 'तख्त' का फर्स्ट टीजर रिलीज, क्रिसमस 2021 पर करेंगे धमाका
सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम की एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगी। रीमा कागती की इस वेब सीरीज में गुलशन देवइया, सोहम शाह और विजय शर्मा काम करते नजर आएंगे। इस सीरीज का प्रोडक्शन एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स एक साथ मिलकर करेंगे।
 
सोनाक्षी ने इस सीरीज की पूरी टीम के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, नई शुरुआत, अमेजन के साथ हमारी नई सीरीज शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हूं। इस एक्सट्रीमली टैलेंटेड टीम के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।
 
सोनाक्षी सिन्हा इस साल अजय देवगन के साथ फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया  में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधइया कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, शरद केलकर, एमी विर्क, प्रनिता सुभाष और नोरा फतेही भी काम करते नजर आएंगे। यह वॉर एक्शन फिल्म होगी जिसकी कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकड्रॉप में लिखी गई है। फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स के लीडर विजय कर्णिक के इर्द गिर्द घूमती है। 
 

Show comments

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख