biodatamaker
✕

सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की दबंग 3 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना रज्जो लुक

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (15:49 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इन दिनों फिल्म की शुटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर में चल रहीव है। सलमान खान के बाद अब लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी लुक सामने आ गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर रज्जो के अवतार में नजर आने वाली है।


सोनाक्षी का लुक दबंग फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों जैसा ही है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टा पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, 'रज्जो वापस आ गई है। दबंग से दबंग 3 तक, ये घर वापसी की तरह है। शूटिंग का पहला दिन, मुझे शुभकामनाएं दें।

ALSO READ: सलमान खान तोड़ेंगे अपना कमिटमेंट, प्रोड्यूस करेंगे हॉरर फिल्म!

तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा का बैक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। सलमान खान संग फिर से स्क्रीन शेयर करने पर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी पहले दिन सलमान खान के साथ एक्शन सीन शूट करेंगी। जहां वह किडनैप हो जाएंगी और चुलबुल पांडे उन्हें बचाने के लिए आएंगे।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। खबरों के मुताबिक, दबंग 3 में सोनाक्षी को बेहद कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है। ऐसा कहानी की डिमांड को देखते हुए किया गया है। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी के अलावा अरबाज खान, सुदीप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Show comments

आयुष्मान खुराना की 'मुपापा' में हुई 'बंदिश बैंडिट्स' फेम श्रेया चौधरी की एंट्री, बड़े पर्दे पर मचाएंगी तहलका

'अब भारत में पहले जैसी शांति नहीं...' संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, विवाद बढ़ता देख एक्टर ने दी सफाई

दृश्यम 3 की आंधी भी नहीं रोक पाई हनुमान अंश को, 9वें वीकेंड में भी शानदार कमाई

जाह्नवी कपूर ने विंटर लुक से मचाई सनसनी, बोल्ड अंदाज और सिजलिंग पोज ने लूटी महफिल

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख