biodatamaker
✕

सोफिया हयात की उपवास ने कर दी हालत खराब, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Published: गुरुवार, 30 जून 2022 (19:11 IST)
एक्ट्रेस से नन बनीं 'बिग बॉस' फेम सोफिया हयात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोफिया ने व्रत रका हुआ था, जिसमें उनकी हालत खराब हो गई। सोफिया की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें बेहोशी के बाद हॉस्पिटलाइज़ कराना पड़ा। सोफिया ने बताया कि बॉडी की सफाई के लिए वह फास्ट और एनिमा के प्रॉसेस से गुजरीं, जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई।

 
सोफिया ने बताया, मैं फास्टिंग और एनिमा के जरिए बॉडी की सफाई की प्रैक्टिस कर रही थी। मुझे लगता है कि सफाई के इस प्रॉसेस के दौरान ही मेरे शरीर से काफी अधिक मात्रा में सॉल्ट और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल गए। यह लेवल इतना नीचे गिरा जो कि बहुत खतरनाक था। मैंने नर्स से कहा कि मुझे 5 पैकेट्स सॉल्ट दे दे।
 
उन्होंने कहा, मैं कांप रही थी। मैंने हॉस्पिटल से अपने एक फ्रेंड से बात की, वह हीलर है और फिर मैंने अच्छा महसूस किया। और फिर आखिरकार मैंने फास्ट छोड़ दिया और मुझे खाना पड़ा ताकि मैं अपनी बॉडी की जरूरत को पूरा कर सकूं। मेरा शरीर इस वक्त फास्ट करना नहीं चाह रहा। 
 
सोफिया अब बेहतर महसूस कर रही हैं और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल चुकी है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इससे पहले उन्होंने साल 2014 में फास्ट रखा था, तब वह काफी ठीक थीं।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख