sundarkand

सिंघम 3 अगले साल से होगी शुरू, अजय के साथ अक्षय कुमार भी आएंगे नजर

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (09:58 IST)
सिंघम रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सफल फ्रेंचाइज़ है और रोहित शेट्टी को लगता है कि वक्त आ गया है कि सिंघम 3 शुरू की जाए। रोहित से जुड़े लोगों के अनुसार अगले साल से वे सिंघम 3 शुरू करने की प्लानिंग बना रहे हैं। 
 
रोहित ने फिल्म को लेकर प्लानिंग कर ली है। कहानी पर विचार हो रहा है जो जल्दी ही फाइनल हो जाएगी। रोहित की सूर्यवंशी रिलीज के लिए तैयार है। जैसे ही यह फिल्म रिलीज होती है रोहित सिंघम 3 पर काम शुरू कर देंगे। 
 
अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ हीरोइन कौन होंगी, फिलहाल तय नहीं है। वैसे भी रोहित की फिल्मों में हीरोइन की एंट्री एकदम आखिर में होती है। 
 
सिंघम में काजल अग्रवाल और सिंघम 2 में करीना कपूर खान ने हीरोइन की भूमिका अदा की थी। 

अक्षय भी होंगे सिंघम 3 का हिस्सा 

सिंघम 3 की खास बात ये होगी कि इस बार अक्षय कुमार भी फिल्म में छोटी किंतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। रोहित अब अपनी एक फिल्म के किरदार दूसरी फिल्म में शामिल करने लगे हैं। 
 
सिम्बा में उन्होंने सिंघम (अजय देवगन) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) को दिखाया था। ये तीनों सूर्यवंशी में भी नजर आने वाले हैं। अब सूर्यवंशी, सिंघम में दिखाई देगा। 
 
2021 में शुरू होने वाली यह फिल्म 2021 के अंत में रिलीज होने की संभावना है। 

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख