biodatamaker
✕

सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग की सगाई, लिपलॉक करते हुए शेयर की तस्वीर

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (17:40 IST)
Armaan Malik Engagement: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग ऑफिशियल तौर पर सगाई कर ली है। आशना श्रॉफ एक एन्फ्लुएंसर हैं। दोनों ने रिंग सेरेमनी के बाद एक-दूसरे को लिप किस किया और बाद में एक साथ पोज दिया। बीते दिनों अरमान ने आशना को रिंग देकर प्रपोज किया था।
 
अरमान मलिक ने अपनी सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में अरमान और आशना फैंस को कपल गोल देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों को लिप किस करते देखा जा सकता है। 
 
एक अन्य तस्वीर में अरमान और आशना एक दूसरे को रिंग पहनाते नजर आरहे हैं। इसके साथ ही सगाई के कुछ वीडियो भी सिंगर ने शेयर किए हैं। 
 
तस्वीरों में अरमान मलिक ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं आशना व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सिंगर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
बता दें कि अरमान मलिक और आशना श्रॉफ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कथित तौर पर साल 2017 में एक दूसरे से मिले थे। हालांकि बीच में कुछ परेशानी के चलते दोनों अलग हो गए थे।
 
इसके बाद साल 2019 में अरमान और आशना एक बार फिर मिले और तब से एक साथ है। आशना अपने मंगेतर अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रेटी के तौर पर जानी जाती हैं। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े ब्लॉग्स बनाती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख