Hanuman Chalisa
✕

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे को हुआ कोरोना, घर पर ही किए गए क्वारंटाइन

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (11:10 IST)
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह 28 साल के हैं और रेस्टोरेंट चलाते हैं। ध्रुव भट्टाचार्य में कोरोना के खास लक्षण नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

 
एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा, इसमें घबराने की कोई बात नहीं हैं। मेरे बेटे ध्रुव में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं और वो फिलहाल ठीक है। ध्रुव रेस्टोरेंट चलाता है और कुछ दिन पहले ही वो इंटरनेशनल टूर पर जाने की प्लानिंग कर रहा था। हालांकि टूर पर जाने से पहले जब उसने टेस्ट कराया तो पता चला कि वो पॉजिटिव है।

ALSO READ: राजकुमार हिरानी नहीं सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से पर्दे पर वापसी करेंगे शाहरुख खान!
 
अभिजीत इस समय शूट के चलते कोलकाता में हैं। स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर अभिजीत ने कहा कि मैं कोलकाता में हूं। यहां रूल है कि जब आप कोरोना निगेटिव पाए जाते हैं तभी आपको सेट पर जाने की अनुमति मिलेगी। मैं कोरोना निगेटिव आया हूं और मैं शूट कर सकता हूं।
 
बता दें कि 12 दिन पहले अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के 3 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या भी शामिल हैं। फिलहाल चारों का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके अलावा अनुपम खेर के घर में भी 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
 
अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें कनिका कपूर, करीम मोरानी और उनकी बेटियां शजा और जोया, टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह, पार्थ समथान, किरण कुमार, रेचल व्हाइट, साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन समेत कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ज्यादातर लोग कोरोना को हराकर अब पूरी तरह ठीक भी हो गए हैं।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख