suvichar

Box Office पर ज़ीरो के फीके प्रदर्शन से सिम्बा की बल्ले-बल्ले

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (17:09 IST)
जोखिम से भरपूर था ज़ीरो के ठीक एक सप्ताह बाद सिम्बा को रिलीज करने का। रोहित शेट्टी ने जब यह घोषणा की तो कई ने उन्हें इसे गलत फैसला ठहराते हुए बदलाव करने के लिए कहा क्योंकि शाहरुख खान जैसे सितारे की फिल्में आमतौर पर दो सप्ताह तक तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है और ऐसे में सिम्बा को कम शो और कम स्क्रीन पर ही संतोष करना होता। 


 
लेकिन अब टेबल ने यू-टर्न ले लिया है। ज़ीरो का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। वीकेंड पर यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब माना जा रहा है कि आगे फिल्म के कलेक्शन और नीचे आने वाले हैं। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों की निगाह रणवीर सिंह की सिम्बा पर टिक गई है। 
 
सिम्बा वालों ने कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर तो पहले से ही बुक कर लिए थे, लेकिन अब वो सिंगल स्क्रीन वाले भी सिम्बा को लगाने के लिए तैयार हो गए हैं जिन्होंने ज़ीरो दो सप्ताह तक के लिए बुक कर रखी थी। संभव है कि वे एक शो में ज़ीरो और तीन शो में सिम्बा चलाएं। 


 
दूसरी ओर मल्टीप्लेक्स में भी अब सिम्बा को ज्यादा शो मिलेंगे। पहले पचास-पचास प्रतिशत का बंटवारा सिम्बा और ज़ीरो में होता, लेकिन अब सिम्बा को सत्तर प्रतिशत शो मिलने की आशा है। 
 
ज़ीरो के कमजोर प्रदर्शन से सिम्बा की बल्ले-बल्ले हो गई है और अब रास्ता भी थोड़ा खुल गया है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख