ramcharitmanas

2019 में शाहरुख खान करेंगे इस सुपरहिट सीरिज़ का सीक्वल, 2020 में होगी रिलीज

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (14:10 IST)
शाहरुख खान की फिल्में भले ही पिछले कुछ वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन इससे उनके उत्साह और स्टारडम में खास परिवर्तन नहीं आया है। 
 
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'ज़ीरो' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ को नापसंद। इसे प्रभावित हुए बिना किंग खान की निगाह अब अपनी अगली फिल्मों पर है। 
 
खबर है कि शाहरुख खान जल्दी ही भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम करने वाले हैं। संभवत: इसे 'सारे जहां से अच्‍छा हिन्दुस्तां हमारा' नाम से बनाया जाए। इसके बाद शाहरुख एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल शुरू करने वाले हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि डॉन 3 को लेकर काफी तैयारियां हो चुकी हैं। फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर स्क्रिप्ट पर काफी काम कर चुके हैं। स्क्रिप्ट ने अच्छा शेप ले लिया है और शाहरुख खान भी खुश हैं। 
 
फरहान फिल्म जल्दी से शुरू करना चाहते हैं, लेकिन शाहरुख पहले राकेश शर्मा की बायोपिक की शूटिंग करेंगे और इसके बाद डॉन 3 शुरू होगी। 2019 के मध्य में शूटिंग शुरू होगी और 2020 में इसे रिलीज किया जाएगा। 
 
डॉन 3 इस बार बेहद भव्य होगी। इसमें नई कहानी होगी। डॉन और डॉन 2 आपस में जुड़ी हुई थी। डॉन 3 का बजट भी ज्यादा होगा। प्रियंका चोपड़ा संभवत: इस बार डॉन सीरिज का हिस्सा नहीं होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख