sundarkand
✕

शाहरुख खान बोले, सलमान से कभी नहीं रही दुश्मनी

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (13:50 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और सलमान खान के बीच करीब पांच साल तक दुश्मनी रही थी। हालांकि शाहरुख का कहना है कि सलमान के साथ उनका झगड़ा एक छोटी अनबन या तू-तू, मैं-मैं थी। शाहरुख-सलमान के बीच चला यह झगड़ा खान वार के नाम से मशहूर रहा था। 
 
शाहरुख ने बताया कि सलमान के साथ उनके लड़कों वाले तू-तू, मैं-मैं के झगड़े और मतभेद कई बार हुए हैं और होते भी रहेंगे, लेकिन कभी भी दुश्मनी नहीं रही है। शाहरुख ने कहा कि मैं सलमान खान और उनके पूरे परिवार की बहुत ज्यादा इज्जत करता हूं, क्योंकि जब मैं अपने परिवार के साथ नया-नया मुंबई आया था तो उनके पूरे परिवार ने मेरा एकदम घरवालों की तरह बहुत ख्याल रखा था। मुझे लगता था कि मैं अपने दोस्तों और घरवालों के साथ हैं। यह एहसास मुझे बहुत सालों बाद हुआ।
 
किंग खान ने कहा कि जैसे हमारे बीच का झगड़ा बड़ा बन जाता है, वैसे ही हमारे बीच का थोड़ा सा प्रेम भी, ऐसा लगता है, जैसे राम-लखन की जोड़ी हो। हम आपस में एक दूसरे के साथ बहुत सरल हैं, बहुत प्यार भी है। हमारे बीच कभी कोई लंबी दूरी रही ही नहीं, हमारा तो घर भी 200 मीटर के दायरे में है। 
 
शाहरुख ने कहा, लोगों को ऐसा लगता रहा कि हम दूर हो गए हैं, लेकिन सच में ऐसा नहीं था, हां... कुछ मतभेद जरूर थे। अब देखिए, यदि मैं सलमान के पास गया और वह काम कर रहा है तो मैं कहूंगा कि यार, जल्दी खत्म कर ले, अब ऐसे में वह काम जल्दी न खत्म करे तो मैं लड़ सकता हूं।
 
हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो में सलमान खान भी नजर आए हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भुमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख