suvichar

भारती सिंह ने कहा कि रात एक बजे आओगे तो बेबी कैसे होगा?

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (13:38 IST)
टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह ने अपने प्रेग्नेंसी प्लान का ऐलान कर दिया है। पिछले वर्ष हर्ष लिम्बाचिया से विवाह करने वाली भारती ने कहा है कि वे 2019 में बेबी प्लान कर रही हैं। इससे उनका और हर्ष का रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगा। 
 
भारती के अनुसार वे अपनी प्रेग्नेंस के आखिरी दिन तक काम करना चाहती हैं। वे कहती हैं कि वे खुद को बेबी बंप के साथ इमेजिन करती रहती हैं। 


 
जल्दी आना होगा हर्ष को 
अपने हंसमुख स्वभाव के लिए मशहूर भारती ने बताया कि उन्होंने अब तक बच्चा क्यों नहीं किया। भारतीय के अनुसार जब हर्ष हर रात एक-एक बजे तक आएंगे तो भला बेबी कैसे होगा? इस पर उनके पति हर्ष ने कहा कि कोई बात नहीं, एक दिन मैं जल्दी नौ बजे आ जाऊंगा। 


 
दो बेटियों की चाहत 
जहां हर्ष चाहते हैं कि ट्विन्स हो जाए तो वहीं भारती का कहना है कि वे चाहती हैं कि उनके घर बेटी हो। वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो। भारती के अनुसार माता-पिता के एक फोन पर बेटी उनके पास आ जाती है जबकि बेटा अपनी वाइफ से इस बारे में पूछता है। 
 
दो नए शो 
भारती जल्दी ही दो शो में नजर आने वाली हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' जल्दी ही शुरू हो रहा है जिसमें उनके साथ हर्ष भी नजर आएंगे। कपिल शर्मा के नए शो में भी वे दिखाई देंगी।

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख