1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. simi garewal praises ravan told dashanana better than today mps

सिमी ग्रेवाल ने रावण की तारीफ में पढ़े कसीदें, बताया आज की आधी संसद से ज्यादा पढ़ा लिखा, हुईं ट्रोल

Simi Garewal
2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहारा पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। सेलेब्स ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। 
 
सिमी ग्रेवाल ने रावण की तारीफ में एक लंबा नोट लिखा, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद सिमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। सिमी ने तर्क दिया कि वह 'दुष्ट' नहीं, बल्कि 'थोड़ा शरारती' था। उन्होंने रावण को आधी संसद से भी ज्यादा पढ़ा-लिखा बताया। 
सिमी ग्रेवाल ने पोस्ट किया, प्रिय रावण... हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। हालांकि तकनीकी रूप से, आपके व्यवहार को बुराई से अलग थोड़ा शरारती के रूप में माना जाना चाहिए। आखिर तुमने किया ही क्या था? मैं मानती हूं कि तुमने जल्दबाजी में एक महिला का अपहरण किया था, लेकिन उसके बाद.. तुमने उसे आज की दुनिया में महिलाओं की तुलना में अधिक सम्मान दिया। 
 
सिमी ने लिखा, तुमने उसे अच्छा खाना दिया, रहने की जगह दी और यहां तक कि महिला सुरक्षा गार्ड भी दिया। शादी के लिए तुम्हारा अनुरोध विनम्रता से भरा था और अस्वीकार किए जाने पर तुमने कभी तेजाब नहीं फेंका। यहां तक कि जब भगवान राम ने तुम्हें मार डाला, तब भी तुमने उनसे माफी मांगी। 
 
उन्होंने लिखा, तुम इतने समझदार थे। मुझे लगता है कि तुम हमारी आधी संसद से ज्यादा पढ़े लिखे थे। यकीन मानो तुम्हें जलाने की इच्छा नहीं होती। बस ऐसे ही। दशहरा की शुभकामनाएं। 
 
सिमी ग्रेवाल की इस पोस्ट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा, 'लग रहा है रावण जी की भी पीआर एजेंसी है।' विवाद बढ़ने पर सिमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जुबीन गर्ग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक गायिका और संगीतकार को किया गिरफ्तार