1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zubeen garg death case musician shekhar jyoti goswami singer amritprava mahanta arrested
Last Modified: शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (11:06 IST)

जुबीन गर्ग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक गायिका और संगीतकार को किया गिरफ्तार

Zubeen Garg death case
असम के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में असम सरकार ने एक एसआईटी गठित की है, जो सिंगर की मौत की जांच कर रही है। जुबीन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई थी। 
 
कहा जा रहा था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर की मौत हुई। हालांकि अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर के एक आइलैंड पर स्विमिंग के दौरान डूबने से हुई, न कि स्कूबा डाइविंग की वजह से। 
इस मामले में पुलिस ने जुबीन गर्ग के मैनेजर और फेस्टिवल के आयोजक को गिरफ्तार किया था। अब असम पुलिस ने संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महांता को गिरफ्तार किया है। दोनों सिंगापुर में उस यॉट पार्टी में मौजूद थे जहां 19 सितंबर को जुबीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
 
दोनों से पुलिस कई दिनों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने बताया कि गोस्वामी और महंत को कई दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत की जांच विशेष जांच टीम कर रही है। पुलिस ने इससे पहले सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महंता को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
सिमी ग्रेवाल ने रावण की तारीफ में पढ़े कसीदें, बताया आज की आधी संसद से ज्यादा पढ़ा लिखा, हुईं ट्रोल