1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. devoleena bhattacharjee emotional video on assam floods mother stuck in nazira

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

Devoleena Bhattacharjee
असम में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं और कई इलाके पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा के बीच मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। देवो‍लीना की मां भी असम में फंसी हुई हैं। 
 
अपने होमटाउन की दुर्दशा और परिवार के संकट को देखकर 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी मां असम के बाढ प्रभावित नाजिरा इलाके में फंसी हुई हैं। वह अपनी मां के लिए काफी चिंतित हैं। 
 
देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे काफी बेबस और परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में ही वे रो पड़ीं और उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वे इतने दिनों से चुप्पी क्यों साधे हुए थीं। देवोलीना ने कहा, मैं आप सभी से माफी चाहती हूं। यही वजह थी कि मैं इतने दिनों से कोई वीडियो नहीं बना पा रही थी। मुझे पता था कि अगर मैं असम के हालातों पर बात करूंगी, तो खुद को संभाल नहीं पाऊंगी और रो पडूंगी।
एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि नाजिरा और शिवसागर से उनका बेहद गहरा और भावनात्मक नाता है। यही वह जगह है जहां उनका जन्म हुआ, उनका बचपन बीता और उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई-लिखाई की। अपने होमटाउन को पानी में डूबता देख उनका दिल पूरी तरह टूट चुका है।
 
अपनी मां और परिवार के बारे में बात करते हुए देवोलीना ने भावुक स्वर में कहा, दुख की बात यह है कि मेरी मां अभी भी नाजिरा में फंसी हुई हैं। भगवान की कृपा है कि हमारा पुराना घर उस हिस्से में है जहां पानी पूरी तरह अंदर नहीं घुसा है, लेकिन आसपास का मंजर बेहद भयानक है।
 
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बाढ़ ने उनके रिश्तेदारों के आशियाने उजाड़ दिए हैं। उन्होंने कहा, मेरी नानी और मौसी का घर पूरी तरह से डूब चुका है। सब खत्म हो चुका है। कुछ भी नहीं बचा है। मेरे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल यह है कि मैं वहां जा नहीं पा रही हूं। 
देवोलीना ने कहा, अगर मैं अकेली होती तो शायद चली जाती, लेकिन मेरे पास छोटा बच्चा है, तो इस हालत में वहां जाकर मैं ज्यादा कुछ कर नहीं पाऊंगी। इस वजह से मैं ज्यादा परेशान हूं कि मैं चाहकर भी वहां नहीं जा पा रही हूं। 
 
देवोलीना का यह इमोशनल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों और उनके लाखों फैंस ने कमेंट सेक्शन में संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फैंस लगातार देवोलीना की मां और असम के सभी बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट