Daily Horoscope
✕

सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (16:24 IST)
बिग बॉस विजेता और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। एक्टर को सुबह उनके परिजन मुंबई के कूपर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था और इसकी वजह से उनकी मौत हुई।

 
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का सही कारण सामने आ सके इसलिए अनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। ताकि बाद में कोई विवाद की स्थिति नहीं बने। हालांकि उनके घर वालों ने इस मौत को संदेहास्पद मानने से इंकार कर दिया है। न ही उनको किसी पर शक है।
 
सिद्धार्थ के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं थे। सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर जांच के लिए पुलिस की एक टीम पहुंची है। फैमिली और पुलिस दोनों ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ सकती है।
 
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ मुंबई के ओशिवारा में रहते थे। बीती शाम उन्हें अपनी मां के साथ पार्क में टहलते हुए देखा गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने रात साढ़े तीन बजे बैचेन महसूस की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी मां को दी। 
 
सिद्धार्थ सीने में दर्द भी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पानी पानी पिया, फिर वो सो गए। उसके बाद सिद्धार्थ नहीं उठे। जब वह सुबह भी नहीं उठे तो उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल कॉन्टेस्ट के रनर अप रहे थे। उन्होंने 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने शिवराज का रोल निभाया था। सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस 13 विजेता बने।
 

Show comments

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख