Daily Horoscope
✕

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का फैन को लगा गहरा सदमा, पहुंचीं कोमा में

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (18:08 IST)
बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। परिवार के साथ-साथ सिद्धार्थ के फैंस का भी बुरा हाल है। उनके चाहने वालों को अब तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर एक फैन कोमा में चली गई हैं। एक डॉक्टर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की एक फैन उनकी मौत की खबर सुनकर बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी।
 
सिद्धार्थ शुक्ला की यह फैन फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है। सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त और डॉक्टर जयेश ठाकर ने अस्पताल में भर्ती फैन की तस्वीर शेयर की है और 'सिडनाज' के फैंस से रिक्वेस्ट की है वो अकेले न रहें और घर-परिवार के लोगों से बात करते रहें।
 
डॉक्टर ने लिखा, दोस्तों, अपने परिवार और दोस्तों से बात करें। अकेले ना रहें। सिद्धार्थ की एक फैन को कल रात अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। क्योंकि वो बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। कृपया अपना ख्याल रखें। उसके लिए प्रार्थना करें।
 
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाबुल का आंगन छूटे ना धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में जाने पहचाने से... ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन बालिका वधू से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।
 
इनके अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' से डिजिटल डेब्यू किया था।
 

Show comments

शर्म आनी चाहिए आपको...', रामायण में साईं पल्लवी को फाइटर सीता दिखाने पर भड़के मुकेश खन्ना

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख