Daily Horoscope
✕

मरजावां के बाद तमिल फिल्म के रीमेक में डबल रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (11:35 IST)
फिल्म मरजावां के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्ह ही एक तमिल फिल्म की रीमेक में नजर आएंगे। यह एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। भूषण कुमार, मुराद खेतानी और वर्धन केटकर के प्रोडक्‍शन में बनने वाली इस फिल्‍म में सिद्धार्थ पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं।

 
सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है लेकिन इसी साल यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसकी जानकारी सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

ALSO READ: सारा अली खान को भारी पड़ा भाई इब्राहिम को बोल्ड अंदाज में बर्थ डे विश करना, हुईं ट्रोल
 
फिल्म की शूटिंग दिल्ली में करने की तैयारी चल रही है। इस फिल्‍म में सिद्धार्थ एक कारोबारी और दूसरा रोल विलेन का निभाते नजर आएंगे। सिद्धार्थ ने भूषण कुमार के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'डबल धमाका। इस मजेदार थ्रिलर का हिस्‍सा बनने के लिए उत्‍साहित हूं।'
 
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने भी ट्वीट करते हुए इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मुराद खेतानी के साथ मिलकर अगली फिल्म बना रहा हूं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनय करेंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मई में फ्लोर पर जाएगी और 20 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।'
 
ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म 'थाडम' का रीमेक होगी। इस फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थी, जिसमें भरपूर एक्शन भी था।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख