ganesh chaturthi
✕

इतनी थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली सैलरी, एक्टिंग से पहले शाहरुख की फिल्म में किया था यह काम

Published: गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (12:36 IST)
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सिद्धार्थ अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में मॉडल के रूप में की थी।
 
बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ ने फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले साल 2010 में शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इस खान' में बतौर सहायक निर्देशन के रूप में भी काम किया था। बीते दिनों सिद्धार्थ ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया था।
 
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया था कि उनकी पहली सैलरी 7 हजार रुपए थी, जो उन्होंने अपनी मां को दी थी। एक्टर ने कहा था, 'मुझे पहली बार सात हजार रुपए मिले थे और ये पैसे मैंने अपनी मां को दिए थे। जब मुझे मेरी पहली सैलरी मिली थी, तो मेरे पास बैंक अकाउंट भी नहीं था।
 
उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि मेरे लिए पहली बार इतने बड़े सेट पर होना बहुत कठिन था। यह नई दिल्ली में रहने और विश्वास करने के लिए एक बहुत दूर के सपने जैसा है। 
 
सिद्धार्थ ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' उनकी पहली फिल्म नहीं थी, बल्कि उन्हें निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा एक फिल्म में लॉन्च किया जाना था। उन्होंने इस फिल्म के लिए ने ऑडिशन भी दिया था, जिसमें वह सफल भी हुए थे। लेकिन बाद में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख