ramcharitmanas

श्वेता तिवारी ने बयां किया दर्द, बोलीं- मेरी गलती का खामियाजा मेरे बच्चों को भुगतना पड़ रहा

Updated: बुधवार, 31 मार्च 2021 (10:47 IST)
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता ने दो बार शादी की और दोनों ही शादी बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुई। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी और इस रिश्ते से उनकी एक बेटी पलक है, वहीं दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई, जिनसे उनका बेटा रेयांश है। हाल ही में श्वेता ने अपनी कुछ कड़वी यादें साझा कीं।

 
श्वेता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि राजा और अभिनव दोनों ही उन्हें अपमानित करते थे। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा, पलक ने मुझे पिटते हुए देखा है। वह उस समय महज छह साल की थी, जब मैंने अपने पति (राजा) से अलग होने का फैसला किया था।
 
उन्होंने कहा, पलक ने मेरे साथ हुए अपमान को अपनी आंखों से देखा है, जब पुलिस हमारे घर आती थी और उसकी मम्मी पुलिस स्टेशन जाया करती थीं। मेरा बेटा अभी सिर्फ चार साल का है और वह पुलिस और जजों के बारे में जानता है। मेरी गलती का खामियाजा मेरे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। वे ये सब देख रहे हैं, वो सिर्फ मेरी वजह से क्योंकि मैंने हर बार गलत आदमी को चुना।
 
श्वेता ने कहा, मैं कभी अपने बच्चों को यह नहीं बोलती कि वे अपने पापा से बात ना करें, उन्हें याद ना करें। वे खुद ही उनसे बात नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें सब पता है। उन्होंने सब अपनी आंखों से देखा है। मेरे बच्चे इतना सब देख रहे हैं, बावजूद इसके उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। पलक और रेयांश को अपना दर्द छिपाने की आदत हो गई है।
 
श्वेता ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि वे दोनों कैसे खुश हैं। कभी-कभार मैं सोचती हूं कि क्या मुझे उन्हें काउंसलर के पास ले जाना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि क्या वे मुझसे अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?
 
बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही श्वेता तिवारी ने राजा के ऊपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए और तलाक ले लिया। फिर उसके बाद साल 2019 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की लेकिन दोनों अलग हो चुके हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख