Hanuman Chalisa
✕

इस बीमारी से जूझ रहीं श्रुति हासन, इस तरह रख रहीं अपना ध्यान

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (15:55 IST)
साउथ और हिन्दी फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें करती हैं। श्रुति गोथ संस्कृति का अनुसरण करती है। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। 

 
श्रुति ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके अपनी बीमारी की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने वर्कआउट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) से जूझ रही हैं। श्रुति का कहना है कि वह सही डायट और बॉडी को रेस्ट देने से इसे ठीक करने में लगी हैं। 
 
श्रुति ने पोस्ट में लिखा, मेरे साथ आप भी वर्कआउट करें। मैं कुछ वैसे हॉर्मोनल इशूज से जूझ रही हूं, जो बेहद खराब हैं और वह है पीसीओएस और एंडोमेट्रियॉसिस। महिलाएं जानती हैं कि इससे लड़ना काफी मुश्किल है, क्योंकि इस दौरान आपकी बॉडी में काफी हॉर्मोनल असंतुलन होता है। ब्लोटिंग की समस्या रहती हैं और मेटाबॉलिक बदलाव भी होते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, मैं कहना चाहती हूं कि इसे एक फाइट की तरह देखने की जगह मैंने इसे स्वीकार किया है। इसे बॉडी में एक नैचुरल मूवमेंट की तरह लिया है। इसके लिए मैं सही डायट ले रही हूं, अच्छी तरह सो रही हूं और वर्कआउट क इंजॉय कर रही हूं।

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख