dharma sangrah

ना फरहान अख्तर, ना रोहन श्रेष्ठ, आखिर किसे डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर?

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (12:11 IST)
फिल्म 'रॉक ऑन 2' में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनी थी। खबर थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि यह बहुत कम समय के लिए था। अब श्रद्धा कपूर ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ गई हैं। 
 
श्रद्धा कपूर ने कई एक्टर्स के साथ काम किया है। ऐसे में नाम जुड़ना तो आम बात है। अब उन्हें किसी और से प्यार हो गया है। अगर सूत्रों की मानें तो श्रद्धा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा और रोहन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं करना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं। साथ ही श्रद्धा और उनके काम के लिए रोहन बहुत रिस्पेक्ट रखते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है बल्कि रोहन ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है। रोहन ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। 
 
रोहन के मुताबिक श्रद्धा और वे एक-दूसरे को नौ वर्षों से जानते हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और डेट नहीं कर रहे। मैं उनसे काफी जुड़ा हुआ हूं लेकिन हमारे बीच रिलेशनशिप जैसी कोई बात नहीं है। हम सबसे पहले एक पार्टी में मिले थे और मुझे पहली नज़र में वह बहुत क्यूट लगी थीं। इसके बाद हम काफी अच्छे दोस्त बने रहे। 

ALSO READ: करण जौहर की कुछ कुछ होता है 2 में रणबीर, आलिया और जाह्नवी
 
रोहन की बात से यह तो साफ हुआ कि श्रद्धा उन्हें डेट नहीं कर रही। लेकिन यह भी पता चला कि रोहन की ज़िंदगी में कोई और ज़रुर है। 
 
रोहन ने आगे बताया कि मैं पिछले कुछ महीनों से किसी लड़की को डेट कर रहा हूं। यह अभी शुरू ही हुआ है इसलिए मैं इस बारे में ज़्यादा बातें नहीं करना चाहता। वहीं श्रद्धा अपने कामों में लगी हुई हैं। वे जल्द ही फिल्म 'स्त्री' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नज़र आने वाली हैं। 

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख