biodatamaker
✕

सलमान खान ने 'दबंग 3' को लेकर की बड़ी घोषणा

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (11:59 IST)
सलमान खान फिलहाल 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'दबंग 3' की भी चर्चा है। हाल ही में सलमान ने फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है और फैंस इससे बहुत खुश हैं। 
 
सलमान ने बहुत ही खास तरीके से फिल्म की घोषणा की। दरअसल 10 सितंबर को इस फ्रैंचाईज़ी की पहली फिल्म 'दबंग' को आठ साल पूरे हो गए। यह सोनाक्षी की डेब्यु फिल्म सलमान के साथ थी। इस खास मौके पर फिल्म की टीम और कास्ट ने सोशल मीडिया पर इसे सेलिब्रेट करते हुए फैंस को एक और खुशखबरी दे डाली। 
 
सलमान खान ने 'दबंग' का एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज आठ साल हो गए दबंग को.. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए रज्जो और चुलबुल पांडे की ओर से धन्यवाद.. अगले वर्ष 'दबंग 3' में मुलाकात करते हैं। 
 
वहीं रज्जो यानी सोनाक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा कि 8 साल दबंग के.. 8 साल चुलबुल और रज्जो के.. 8 साल मेरे वो करते हुए जो मुझे बहुत पसंद है.. आप सभी को प्यार.. अगले साल 'दबंग 3' में मिलते हैं। 
 
 
यानी कि अब सलमान और सोनाक्षी अगले साल 'दबंग 3' में नज़र आने वाले हैं। दबंग 3 का इंतज़ार खुद सलमान भी कर रहे थे लेकिन किसी वजह से फिल्म शुरू नहीं हो पा रही थी। अब फाइनली सलमान ने इस खबर की पुष्टि की है और फैंस इससे खुश हैं। फिल्म में जाहिर सी बात है अरबाज़ खान भी साथ होंगे। बाकी जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख