Daily Horoscope
✕

मिशा अग्रवाल की मौत पर शिवांगी वर्मा का बयान “सोशल मीडिया को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए, पूरी ज़िंदगी नहीं”

Updated: मंगलवार, 13 मई 2025 (17:38 IST)
इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल की आत्महत्या, जो सोशल मीडिया पर घटते फॉलोअर्स की वजह से हुई, सबको झकझोर देने वाली खबर है। टीवी शो तेरा इश्क़ मेरा फितूर, छोटी सरदारनी और फिल्म बैडास रवि कुमार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने इस पर दुख जताया है।
 
शिवांगी कहती हैं, "ये बहुत ही दुखद है। क्योंकि मैं भी सोशल मीडिया की इस दौड़ का हिस्सा हूं, इसलिए समझ सकती हूं कि उन्होंने क्या महसूस किया होगा। आजकल लोग सोशल मीडिया को ही अपनी पूरी ज़िंदगी बना लेते हैं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि कृपया इसे अपनी ज़िंदगी का सिर्फ एक हिस्सा बनाइए, पूरी ज़िंदगी नहीं।"
 
वो आगे कहती हैं, "सोशल मीडिया ज़रूरी है, पर असली ज़िंदगी उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरी है। आपकी असली ज़िंदगी आपके परिवार, आपके विश्वास, आपके शौक और खासतौर पर हमारे जैसे कलाकारों के लिए हमारी क्रिएटिव दुनिया है। सोशल मीडिया से मुझे भी मदद मिली है। मुझे कई कास्टिंग ऑफर्स भी इसी के ज़रिए मिले हैं। लेकिन मैं एक ऐसी लड़की को जानती हूं जो हमेशा फिक्र में रहती थी ‘अगर मेरे फॉलोअर्स कम हो गए तो क्या होगा?’ वो बहुत क्रिएटिव थी, एक एंटरप्रेन्योर थी, लेकिन हर समय ऑनलाइन वैलिडेशन को लेकर डरी रहती थी।”
 
शिवांगी ने अपनी खुद की सोशल मीडिया जर्नी भी शेयर की। “मुझे भी ट्रोल किया गया है। लोग बिना सोचे-समझे भद्दे कमेंट कर देते हैं। इसलिए मैं अब कमेंट सेक्शन पढ़ती ही नहीं। चाहे मैं कितनी भी अच्छी डांसिंग करूं या अच्छे फोटो पोस्ट करूं, कुछ लोग नेगेटिव या घटिया बातें कह ही देते हैं। मेरी सलाह है—कमेंट्स मत पढ़िए। उन्हें इग्नोर करिए। अगर मुमकिन हो, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे फिल्टर होने चाहिए जो बॉडी शेमिंग या हेटफुल कमेंट्स को ऑटोमैटिकली ब्लॉक कर दें।”
 
“मैं सभी इन्फ्लुएंसर्स, एक्टर्स और आम लोगों से कहती हूं—सोशल मीडिया को सिर्फ एक मस्ती की चीज़ समझिए। इसे लेकर बहुत सीरियस मत होइए। दिन के अंत में, ये सिर्फ सोशल मीडिया है – इससे ज़्यादा नहीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख