• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shilpa Sheety's Husband Raj Kundra is not staying at home since 2 weeks!
Written By

खतरे में शिल्पा की शादी... 15 दिन से घर नहीं आ रहे हैं पति!

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा हर कार्यक्रम या पार्टी में चहकते हुए नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे को कितना चाहते हैं, ये बात ‍किसी से छिपी नहीं है, लेकिन इस जोड़ी के बारे में खबरें ठीक नहीं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में अनबन हो गई है और शिल्पा के पति 15 दिन से घर नहीं आ रहे हैं।
कहां रूके हुए हैं राज... अगले पेज पर 
 





 
 

बताया जा रहा है कि राज अपने बांद्रा स्थित ऑफिस में ही रूके हुए हैं। वहीं खाना, सोना और नहाना। घर वे एक-दो बार सिर्फ कपड़े लेने के लिए गए। इस तरह की खबर से शिल्पा के फैंस परेशान हैं। सभी के मन में सवाल है कि शिल्पा की शादी खतरे में तो नहीं है। 
सब कुछ सही या... अगले पेज पर

शिल्पा से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक राज का घर पर यूं 15 दिनों तक नहीं आना कई तरह के सवाल खड़े करता है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि सब कुछ सही है। फिलहाल शिल्पा और राज ने इस मसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कुछ लोगों का कहना है कि राज अतिव्यस्त हैं, लिहाजा उन्होंने घर से दूरी बना रखी है। आठ जून को शिल्पा शेट्टी का बर्थडे है और कहा जा रहा है कि राज कुछ स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं इसलिए उन्होंने शिल्पा से दूरी बना ली है। खैर, सच सामने आ ही जाएगा।