dharma sangrah
✕

फिल्म 'शिकारा' का रोमांटिक गाना 'मर जाएं हम' हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 20 जनवरी 2020 (17:31 IST)
कश्मीरी पंडित पलायन की 30वीं वर्षगांठ पर 19 जनवरी 2020 को शिकारा के निर्माताओं द्वारा आयोजित की गई विशेष स्क्रीनिंग के बाद, शिकारा से अब पहला गाना मर जाएं हम रिलीज़ हो गया है।


जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले और विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित इस गाने को पापोन और श्रद्धा मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज से नवाजा है व इरशाद कमिल द्वारा लिखित है। इस गाने को 3 से 4 रातों में फिल्माया गया है और अधिकतम गाने की शूटिंग सिंगल बोट में की गई हैं। 
 
एक ही नाव पर शूटिंग करना काफ़ी मुश्किल था लेकिन अभिनेता आदिल खान और सादिया ने अपने अभूतपूर्व अभिनय से इसे इतना रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला गीत बना दिया है। यह एक इंटेंस गीत है जो सभी प्रेमियों के बीच अपनी खास जगह बनाने के लिए तैयार है। इस तरह की कहानी को चित्रित करने के लिए शिकारा सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
 
ALSO READ: Exclusive Interview- विशाल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया तो मैं उसे मारती रही: मधुरिमा तुली
 
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसमें पलायन से रियल फुटेज को शामिल किया गया है। फिल्म में प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए असली कश्मीरी पंडितों को भी शामिल किया हैं और जगती शरणार्थी शिविर व अन्य शिविरों के निवासियों के साथ शूट किया गया है।
 
शिकारा के ट्रेलर को अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के लिए सभी से सराहना मिल रही है। साल 1990 के कश्मीर के एक शक्तिशाली चित्रण के साथ, विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन बनी इस फिल्म ने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख