dharma sangrah
✕

शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (19:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने राज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

 
खबरों के अनुसार मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने शर्लिन को राज कुंद्रा से जुड़े पॉर्न केस में 27 जुलाई को संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। 
 
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न रैकेट केस में गवाह है। इसलिए उन्हें पुलिस ने इस मामले में समन किया है। तभी से शर्लिन को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। इसके चलते उन्होंने पहले ही कोर्ट में जमानत की अर्जी डाल दी थी। जिसे अब कोर्ट ने ठुकरा दिया है। 
 
शर्लिन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि एक्ट्रेस बस खुद का बचाव कर रही हैं, उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं हैं।
 
गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया था कि उन्होने इस मामले में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दिया था। इसलिए उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने 27 जुलाई को 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया था। 
 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख