sundarkand

टीवी, ओटीटी और फिल्मों से जुड़े धार्मिक कंटेंट की‌ होगी समीक्षा, धर्म सेंसर बोर्ड का हुआ गठन

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (15:22 IST)
टीवी, ओटीटी और फिल्मों में हिंदू धर्म व हिंदू प्रतीकों के चित्रण से आए दिन विवाद होते रहते हैं। लोगों की भावनाएं आहत होने की खबरें सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं और इसे लेकर खूब हंगामा भी होता है। अब समस्त हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान‌ करने और हिंदु प्रतीकों की छेड़छाड़ से पैदा होनेवाले विवादों से बचने लिए जगत गुरू शंकराचार्य ने धर्म सेंसर बोर्ड के गठन का ऐलान कर दिया है।

 
उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष तरुण राठी इस नवगठित धर्म सेंसर बोर्ड के प्रमुख सलाहकार होंगे। मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जानेवाले तमाम तरह के कंटेट को रिलीज किए जाने से पहले बोर्ड के पास टीवी, ओटीटी और फ़िल्मों के कंटेट की समीक्षा करने का विशेषाधिकार होगा।
 
धर्म सेंसर बोर्ड के गठन के मौके पर जगत गुरू शंकराचार्य ने कहा, चंद मुट्ठीभर लोग दुनियाभर में 800 करोड़ दर्शकों के मनोरंजन से जुड़े सशक्त माध्यमों का‌ इस्तेमाल हुए जिस तरह के कंटेट का निर्माण करते हैं। उससे वे हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं की संवेदनशीलता की पूरी तरह से अवहेलना करते हैं और ऐसे कंटेट से समाज पर होनेवाले असर की कतई परवाह भी नहीं करते हैं।
 
उन्होंने कहा, ऐसे में आम लोग टीवी, ओटीटी और फ़िल्मों में इस तरह के आपत्तिजनक कंटेट को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष तरह की संस्था के गठन‌ की मांग कर रहे थे। फिर चाहे बात आपत्तिजनक सीन्स की हो, संवाद की हो या फिर स्क्रिप्ट की, इस नवगठित बोर्ड के पास सभी तरह के कंटेट की समीक्षा का अधिकार होगा।
 
इस मौके पर तरुण राठी ने कहा, बोर्ड का लक्ष्य महज़ हिंदू धर्म की रक्षा करना नहीं है, बल्कि इसका एक मक़सद यह भी होगा कि फ़िल्ममेकर्स अपने कंटेट को रिलीज़ से पहले सर्वोच्च धार्मिक संस्था की अनुमति हासिल करें ताकि टीवी, ओटीटी और फ़िल्मों के प्रस्तुतिकरण से आम लोगों की भावनाएं आहत ना हों और इसी‌ के साथ मनोरंजन करने का उनका उद्देश्य भी पूरा हो सके।
 
तरुण राठी साल 2005 में सेंसर बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं और फिलहाल वे उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष और योगी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर भी कार्यरत हैं। तरुण राठी के अलावा इस बोर्ड के सदस्यों में शंकराचार्य मुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 1008, सुरेश मनचंदा (मीडिया विशेषज्ञ), पीएन मिश्रा (सुप्रीम कोर्ट के वकील), स्वामी चक्रपाणी (प्रवक्ता, सनातन धर्म) जैसे कई लोगों का नाम शामिल है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

अमित साध की 'प्रताप' का दमदार फर्स्ट लुक आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

फरहान अख्तर के एक फोन कॉल ने बदल दिया प्रीति जिंटा का फैसला, 'वाइब' को लेकर किया बड़ा खुलासा

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

‘द रिवोल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने बदली पूरी लाइफस्टाइल, 15 महीने की ट्रेनिंग और 3500 कैलोरी डाइट से बने सचिंद्रनाथ सान्याल

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक का होगा खास लॉन्च, 25 म्यूजिशियंस संग लाइव परफॉर्म करेंगे हिमेश रेशमिया

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख