शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shanaya kapoor makes her instagram account public
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (18:08 IST)

शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, देखिए संजय कपूर की बेटी की खूबसूरत तस्वीरें

शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, देखिए संजय कपूर की बेटी की खूबसूरत तस्वीरें - shanaya kapoor makes her instagram account public
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का इंस्टाग्राम पर डेब्यू हुआ है। शनाया कपूर एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर 2017 से है। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने अपना अकाउंट सार्वजनिक कर दिया।

 
अकाउंट पब्लिक होने के बाद पिता संजय कपूर ने बेटी शनाया कपूर का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी बेटी शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर आ गई है। कृपया कर उसे प्यार दीजिए।' इसके बाद शनाया कपूर को हाथों-हाथ लिया गया। शनाया के इंस्टाग्राम पर 600 फॉलोअर्स थे और अब 66 हजार से ज्यादा हो गए हैं। 
 


शनाया कपूर ने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जीवन का पेज पलट रही हूंl' यह भी कहा जा रहा है कि शनाया कपूर जल्द फिल्मों में नजर आने वाली हैl 
 


शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हुई है। इन तस्वीरों को फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
 


शनाया के इंस्टाग्राम अकाउंट के पब्लिक होने के बाद कजिन सोनम कपूर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की तरह ही उनका भी बॉलीवुड में इंट्री होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। शनाया के बॉलीवुज ब्रेक को लेकर काफी दिनों से गॉसिप हो रही है।
एक्टर संजय कपूर ने पिछले दिनों साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को साफ कर दिया था कि वो बॉलीवुड के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं मिली है।
 
शनाया बॉलीवुड बैकग्राउंड से आती हैं, पापा संजय कपूर अभिनेता हैं, बड़े चाचा अनिल कपूर भी मंझे हुए अभिनेता है, इसके अलावा उनके कजिन सोनम और अर्जुन की भी बॉलीवुड में अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। कहा जा रहा है शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।
 
ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा ने शेयर की 28 साल पुरानी तस्वीर, भाई के साथ आए नजर