ganesh chaturthi

शमा सिकंदर ने बताया अपना दिवाली प्लान, बोलीं- परिवार के साथ समय बिताने के लिए तैयार...

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (15:38 IST)
Shama Sikander Diwali Plan: शमा सिकंदर भारतीय मनोरंजन उद्योग की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों से प्यार करती हैं। वह एक इंसान के रूप में बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं और यही चीज उन्हें अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने में मदद करती है।
 
शमा सिकंदर एक उत्साही इंसान हैं जो हर त्यौहार को बेहद खुशी के साथ मनाना पसंद करती हैं। दिवाली के अवसर पर, शमा ने इस साल दिवाली के लिए अपनी खास योजनाएं साझा की हैं। शमा सिकंदर ने बताया कि मैं अपने लगभग सभी त्योहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का प्रयास करती हूं। 
 
शमा ने कहा, दिवाली हमारा सबसे बड़ा त्योहार है, मैं अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने जा रही हूं। यह वह त्योहार है जिसका मैं वास्तव में बहुत उत्साह और खुशी के साथ इंतजार करती हूं। ऐसे विशेष अवसरों का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार के साथ रहने से ज्यादा खास कुछ भी नहीं है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैं ऐसा करने में सक्षम हूं, इसके लिए में धन्य महसूस करती हूं। मेरे हिसाब से यह खुशियों के मौसम के जैसा है। मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इस साल भी दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें।
 
शमा सिकंदर को मन, ये मेरी लाइफ है, वेब सीरीज माया, बाईपास रोड और कई अन्य परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। काम के मोर्चे पर, शमा सिकंदर आगे अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प और रोमांचक अपडेट लेकर आएंगी, जिनकी घोषणा आदर्श समयसीमा के अनुसार जल्द से जल्द होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख