ramcharitmanas

'डंकी' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (13:04 IST)
Shahrukh Khan reached Mata Vaishno Devi: साल 2023 बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए बेहद लकी साबित हुआ है। इस साल अब तक उनकी दो फिल्में 'पठान' और 'जवान रिलीज हुई है और दोनों ही सुपरहिट साबित हुई है। वहीं इस साल की उनकी तीसरी फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। 
 
इस फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने कटरा पहुंचे हैं। वैष्णो देवी मंदिर के बार से शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। शाहरुख को अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करते देखा जाता है। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन वह अपनी सिक्योरिटी के साथ माता के दर्शन के लिए चढ़ाई करते दिख रहे हैं। 
 
इससे पहले शाहरुख 'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले भी माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे थे। फैंस किंग खान के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख पर माता रानी का आशीर्वाद है। बॉक्स ऑफिस पर एक और हिट का बेसब्री से इंतजार है।' 
 
बता दें कि फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख