suvichar

शाहरुख फिर बनेंगे पापा, चौथे बच्चे का नाम भी सोच लिया

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (11:58 IST)
परफेक्ट पापा की भूमिका अच्छे से निभाने वाले शाहरुख खान को शायद बच्चे बहुत ज़्यादा पसंद हैं। आर्यन और सुहाना के बाद उन्होंने एक और बच्चे के लिए सेरोगेसी की मदद ली और उनका तीसरा बच्चा अबराम हुआ। शायद शाहरुख का मन अभी भरा नहीं है और वे चौथे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।   


ALSO READ: धमाका... पद्मावत के सामने यह फिल्म होगी रिलीज
शाहरुख खान हमेशा से ही अपने ह्यूमर के कारण जाने जाते हैं। वे काफी मज़ाकिया हैं। मीडिया और फैंस के सवालों पर मसालेदार जवाब देते हैं। इस बात से मीडिया को तो मज़ा आता ही है, साथ ही उनके फैंस भी उनके ह्यूमर की तारीफ करते हैं। हाल में एक और बच्चे की खबर ने सभी को चौंका दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि ये शाहरुख खान हैं, इनके जवाबों में मस्ती तो छिपी ही होती है। 
 
उनके नए शो टेड टॉक्स इंडिया नई सोच में उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्हें शूटिंग के दौरान एक नाम लेना था आकांक्षा, लेकिन शाहरुख इसे ठीक से बोल नहीं पा रहे थे और उन्हें बार-बार रीटेक देने पड़े। ऐसे में शाहरुख ने माहौल को मस्तीभरा करने के लिए कहा कि मैं यह नाम बोलने में बहुत अटक रहा हूं और यह बहुत एम्बेरेसिंग हो रहा है क्योंकि ऐसा मेरे साथ कभी होता नहीं है। मुझे लगता है कि जल्दी ही मेरा चौथा बच्चा होगा और मैं उसका नाम आकांक्षा रखूंगा। 
 
शाहरुख की यह बात लोगों को बहुत पसंद आई और बात आग की तरह फैल गई। लेकिन जल्द ही यह पता चल गया कि यह सिर्फ उनका एक मज़ाक था। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख