1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film jawan trailer out

इंतजार हुआ खत्म, शाहरुख खान की 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज | shahrukh khan film jawan trailer out

Movie Jawan Preview Release
Jawan Trailer Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मेगा फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में शाहरुख खान का एक्शन अवतार नजर आ रहा है।
 
ट्रेलर की शुरुआत में शाहरुख की आवाज में डायलॉग सुनाई देता है, 'मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं। मां को किया वादा हूं या अधूरा एक इरादा हूं। मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं ये खुद से पुछना क्योंकि मैं भी आप हूं।' इसके बाद होती है शाहरुख खान की एंट्री। 
 
ट्रेलर में नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति की भी झलक देखने को मिल रही है। दीपिका भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही है। 2.12 मिनट का ट्रेलर जबदस्त एक्शन से भरपुर है। ट्रेलर में शाहरुख का बाल्ड लुक भी देखने को मिल रहा है।
 
'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट पर सिगरेट पीते दिखे सलमान खान! यूजर्स ने लगाई क्लास