biodatamaker

बाजीगर के 25 वर्ष पूरे होने पर क्या कहा शाहरुख खान ने

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (16:28 IST)
बॉलीवुड के बादशाह खान को यह वर्ष जाते हुए बहुत खुशियां दे रहा है। पहले उनकी फिल्म 'ज़ीरो' के लिए लोगों का प्रेम, उनके जन्मदिन पर ग्रांड पार्टी, शानदार दिवाली सेलीब्रेशन और अब उनके बड़े बेटे आर्यन का जन्मदिन। इसके अलावा भी शाहरुख के लिए कुछ स्पेशल है। 
 
12 नवंबर 2018 को शाहरुख की फिल्म 'बाजीगर' को पूरे 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख के दिल से बहुत जुड़ी हुई है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और काजोल भी थीं और यह शिल्पा की डेब्यु फिल्म थी। फिल्म के साथ शिल्पा को भी इंडस्ट्री में 25 वर्ष हो चुके हैं। शाहरुख और शिल्पा की खास दोस्ती की वजह यह फिल्म 'बाजीगर' ही है। 
 
हालांकि शाहरुख को उनकी कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है लेकिन फिल्म 'बाजीगर' उनके लिए कुछ अलग ही खास है। नेगेटिव किरदार के बावजूद शाहरुख को फिल्म में बहुत पसंद किया गया था और उनके स्टारडम की भी यही से शुरुआत थी। 
 
शाहरुख ने इस स्टारडम वाली फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने पर फैंस को धन्यवाद किया। शाहरुख ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म का फेमस डायलॉग लिखा कि कभी कभी कहीं जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है और हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। 
 
शाहरुख इस फिल्म को अपने जीवन की अहम फिल्म मानते हैं। उन्होंने बाजीगर के लिए लिखा कि एक फिल्म जो मेरे करियर को परिभाषित करती है और जिसने मुझे जीवनभर के लिए दोस्त दिए। फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था। साथ ही शाहरुख ने काजोल और शिल्पा को भी धन्यवाद किया। वाकई शाहरुख की दीवानगी तो उनके हर किरदार से बनी है। बधाई हो शाहरुख खान। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख