ganesh chaturthi

दी‍पिका-रणवीर ने रिसेप्शन के लिए खुद ही मांग लिया मेहमानों से अपना पसंदीदा गिफ्ट

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (16:05 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं और फैंस उनकी हर अपडेट पाने के लिए उत्सुक हैं। इटली के लेककोमो में उनकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। उनके कमरे को भी पूरी तरह से सजा दिया गया है। अब सिर्फ रणवीर और दीपिका का शादी के लिए जाने का इंतज़ार है। इनकी शादी 14 और 15 नवंबर को होने वाली है जिसमें परिवार के सदस्य और खास मेहमान शामिल होंगे। 
 
वहीं दीपवीर शादी के बाद अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए दो ग्रांड रिसेप्शन भी रखने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड के सेलीब्रिटीज़ शामिल होंगे। 21 नवंबर को बैंगलोर में परिवार के लिए रिसेप्शन के बाद 28 नवंबर को मुंबई में इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित होना है। शादी के पहले ही दोनों ने रिसेप्शन के इंविटेशन भी सभी को भेज दिए हैं। 
 
इस खास मौके पर बेहतरीन गिफ्ट्स आना भी लाज़मी है, लेकिन दीपवीर ने अपने लिए एक अनोखे गिफ्ट की मांग की है। इन्होंने एक नया उपाय निकाला है जिससे कि इन्हें भी गिफ्ट मिल जाए और वो भी उनके पसंद का। समझे नहीं? हम बताते हैं। 
 
दरअसल दीपिका और रणवीर दोनों ही एक चैरिटी क्लब को सपोर्ट करते हैं। इसलिए अपनी शादी के खास मौके पर दोनों ने अपने लिए गिफ्ट्स लाने के लिए मना करते हुए गेस्ट्स से यह गुज़ारिश की है कि वे भी उसी चैरिटी को सपोर्ट करें। अब जब दीपवीर के चैरिटी क्लब को मेहमानों से भी सपोर्ट मिलेगा तो यह हुआ ना उनका पसंदीदा गिफ्ट। 

 
इसके लिए एक खास इंविटेशन तैयार करवाया गया है जिसमें मेहमानों से गुज़ारिश की गई है कि वे अपने नाम का चैक उस चैरिटी को दें। एक एनजीओ 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' को अपने दीपवीर की शादी में आने वाले मेहमान चैरिटी के रुप में गिफ्ट देंगे। यह एनजीओ मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलता है। 
 
एक सूत्र के मुताबिक दोनों ही नॉन-फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए वे शांति से शादी करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने मेहमानों को भी कहा कि वे उन्हें गिफ्ट्स ना दें। अगर वे कुछ देना ही चाहते हैं तो फाउंडेशन को डोनेशन कर दें। 
 
दीपिका और रणवीर दोनों ही इस एनजीओ के लिए काफी एक्टिव हैं और अपने मेहमानों को भी इस अच्छे काम में शामिल करना चाहते हैं। इंडस्ट्री में इस खास रिवाज़ की शुरुआत करने वाले रणवीर और दीपिका शायद पहले कपल हैं। दीपिका और रणवीर को शादी के लिए बहुत बधाई। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख