ramcharitmanas
✕

शाहरुख खान की 'पठान' में यह एक्टर निभाएंगे विलेन का किरदार!

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (18:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। खबरें हैं शाहरुख खान यशराज फिल्मस की अगली फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। वहीं ताजा खबरों की माने तो इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

 
खबरों के अनुसार इस फिल्म को वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बनाने वाले हैं। ये एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में होंगे जबकि जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में लीडिंग लेडी के लिए दीपिका पादुकोण के नाम पर चर्चाएं हो रही है। 
 
ये पहली बार होगा जब शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म यशराज की 50वीं सालगिरह के होने वाले मेगा फंक्शन का हिस्सा होने वाला है। इस खास कार्यक्रम में यशराज बैनर के कर्ता-धर्ता आदित्य चोपड़ा कई और फिल्मों का ऐलान करने वाले हैं जिन्हें यशराज प्रोड्यूस करेगा। 
 
खबरों के अनुसार यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म रहेगी जिसमें शाहरुख और जॉन के किरदारों के बीच चूहे बिल्ली जैसा खेल चलेगा। देश के अलावा इस फिल्म को विदेशों में भी अलग-अलग जगहों पर फिल्माए जाने की तैयारी है। शाहरुख और जॉन दोनों ही यशराज फिल्म्स स्टूडियोज की फिल्मों में पहले भी काम कर चुके हैं लेकिन ये दोनों एक साथ किसी भी फिल्म में पहली बार नजर आने वाले हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख