kalsarpa dosh calculator
✕

आखिरकार शाहरुख खान ने यह फिल्म साइन कर ही ली!

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (17:49 IST)
लंबे समय से भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्युट' की चर्चा हो रही है। बात फिल्म से ज़्यादा फिल्म की कास्ट को लेकर हो रही है।

पहले फिल्म में राकेश शर्मा का किरदार आमिर खान निभाने वाले थे, लेकिन अपने बड़े प्रोजेक्ट महाभारत के कारण वे इससे बाहर हो गए। इसके बाद खबर थी कि आमिर ने फिल्म के लिए शाहरुख खान को रिकमेंड किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के होने की भी बात थी। 
 
अब खबर पक्की है कि फिल्म में शाहरुख खान ही राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे। इसे लेकर सूत्र ने बताया कि शाहरुख से आमिर ने पर्सनली मुलाकात कर इस फिल्म के बारे में बताया है। 


 
शाहरुख ने जब फिल्म के बारे में सुना तो आमिर से उनका पहला सवाल यही थी कि जब यह फिल्म इतनी बड़ी है तो आप ही क्यों नहीं कर रहे फिल्म? 
 
इस पर आमिर ने उन्हें बताया कि वे जीवन के दस साल फिलहाल सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट पर लगाना चाहते हैं। आमिर फिल्म 'महाभारत' की सीरिज़ पर ही 10 साल अच्छे से काम करना चाहते हैं, इसलिए वे कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं देख रहे हैं। 
 
आमिर खान चाहते हैं कि शाहरुख ही इस फिल्म को करें क्योंकि यह उनके लिए बहुत बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशक होंगे महेश मिथाई। 
 
आमिर, सिद्धार्थ और महेश के साथ बैठकर और फिल्म के बारे में समझकर शाहरुख ने आखिरकार फिल्म साइन कर ही दी। सूत्रों ने यह भी बताया कि यह प्रोजेक्ट आमिर से सीधे शाहरुख के पास गया। दूसरे एक्टर्स को भी यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन ये बात महज अफवाह है। 
 
चलिए, शाहरुख खान के फैंस के लिए यह खुशखबरी है। शाहरुख अभी तो फिल्म ज़ीरो में लगे हैं। उसके बाद वे 'डॉन 3' की भी तैयारी शुरू करेंगे। फिल्म ज़ीरो 22 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख