Hanuman Chalisa
✕

सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (16:18 IST)
सोनू के टीटू की स्वीटी को भारत में 1650 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है और इसके 5020 शो रोजाना दिखाए जा रहे हैं। विदेश में यह 275 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है।
 
पहले ही दिन फिल्म ने 6.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ वर्ष 2018 में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले स्थान पर पद्मावत और दूसरे पर पैडमैन है।
 
हैरत की बात यह है कि फिल्म में कोई नामी स्टार नहीं है। न ये फिल्म छुट्टी के दिन रिलीज हुई है। न किसी हिट फिल्म का सीक्वल है। ट्रेलर लोगों को पसंद आ गया और फिल्म को देखने के लिए दर्शक टूट पड़े। 
 
दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिन में यह फिल्म अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी बढ़ने की संभावना है। 
 
सोनू के टीटू की स्वीटी का गणित :
यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी है। प्रिंट्स और पब्लिसिटी पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह से 40 करोड़ रुपये में फिल्म तैयार हुई। इसमें से 12 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स के जरिये वसूल हो गए हैं। बची रकम वसूलने के लिए फिल्म को 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना पड़ेगा। जिस तरह से फिल्म ने शुरुआत की है उसे देख लग रहा है कि यह फिल्म इस आंकड़े तक पहुंच जाएगी। 
 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख